गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Apr-2021 07:52 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। राज्य में अब तक 1475 वार्ड में नल जल योजना में गड़बड़ी हुई है। इन सभी वार्ड के मुखिया और अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत राज मंत्री सम्राट चौधरी ने इस संबंध में कार्रवाई आदेश दिया है। मंत्री सम्राट चौधरी ने डीएम, डीपीआरओ और बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि जिस भी पंचायत से शिकायत आये, वहां के संबंधित मुखिया और वार्ड काउंसलर को नोटिस भेजने को कहा है।
मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगर 15 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर पंचायती राज विभाग कार्रवाई करेगा। जो मुखिया यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं देगा उनपर भी कार्रवाई तय है।
प्रमंडलीय आयुक्त या राज्य सरकार द्वारा पद से हटाए गए मुखिया या उप मुखिया अगर पंचायत चुनाव में नामांकन करते हैं तो उनका नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। जिन मुखिया या उप मुखिया को शक्तियों के दुरुपयोग या दुराचार का दोषी पाए जाने के आरोप में हटाया गया और अपीलीय प्राधिकार या सक्षम न्यायालय द्वारा उस आदेश को स्थगित या रद्द नहीं किया वे मुखिया या उप मुखिया पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।