ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

नई सरकार के गठन से पहले मांझी ने कर दी बड़ी मांग, कहा.. हम चाहते हैं हमारे दो मंत्री बनें

नई सरकार के गठन से पहले मांझी ने कर दी बड़ी मांग, कहा.. हम चाहते हैं हमारे दो मंत्री बनें

10-Aug-2022 01:19 PM

PATNA : बिहार में नई सरकार को जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने भी समर्थन दिया है। मंगलवार को नीतीश कुमार के साथ पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचे थे। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं जबकि तेजस्वी यादव बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे। एक से दो दिनों के भीतर नीतीश कुमार के नए मंत्रीमंडल का भी गठन हो जाएगा लेकिन इस बीच जीतनराम मांझी ने नई सरकार में दो मंत्री पद की मांग कर दी है।


जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनहित में पाला बदला है। मांझी ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टार और बेरोजगारी के मुद्दे चलते रहते हैं लेकिन बीजेपी के लोगों ने आज देश को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश का भगवाकरण कर हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहती है इसलिए हमने उनका साथ छोड़ दिया। दलित समाज को भी धर्म के नाम पर बरगलाने की कोशिश की गई।समय की मांग थी कि नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो जाएं, जिसके बाद उन्होंने कड़ा निर्णय लिया। मांझी ने कहा कि रमजान के महीने में जब इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा था उसी समय इसका अंदाजा मिल गया था। इफ्तार पार्टी के दौरान ही नीतीश और तेजस्वी करीब आए। जेपी नड्डा के बयान के बाद गठबंधन में और भी तल्खी आ गई थी।


वहीं जीतनराम मांझी ने नई कैबिनेट में उनकी पार्टी की भूमिका के सवाल पर कहा कि आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव शपथ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज ही सरकार के आधे से अधिक मंत्रियों का शपथ करा लेना चाहिए था। नीतीश कुमार को कम से कम 75 प्रतिशत मंत्रियों को शपथ दिला देनी चाहिए थी। मांझी ने बताया कि 2015 का जो फॉर्मूला था उसी के तहत सरकार के गठन की बात सामने आ रही है। जीतनराम मांझी ने कहा कि हमारी संख्या को देखते हुए HAM को दो मंत्री पद मिलना चाहिए।