Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
16-Sep-2022 04:27 PM
RANCHI: झारखंड में 1932 के खातियान को लेकर कांग्रेस और जेएमएम में टकराव होता दिख रहा है। मधु कोड़ा के बाद अब उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने नई डोमिसाइल नीति को लेकर हेमंत सोरेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
गीता कोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये केवल गीता कोड़ा या मधु कोड़ा का विरोध नहीं बल्कि यहां के लाखों लोगों का विरोध है। हमें अपनी ही जमीन और अपने ही खातियान के होते हुए विस्थापित होना पड़ रहा है और हमें आउट साइडर घोषित किया जा रहा है। हमें अपना ही खातियान होते हुए ग्राम सभा में साबित करना होगा कि हम यहां के खातियानधारी हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
गीता कोड़ा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐसे हालात में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या यहां 1932 का खातियान चलेगा या अंतिम सर्वे चलेगा। सीएम केवल एक जगह के मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री है। मैं कोल्हान की बेटी हूं अगर यहां के लोगों को समस्या होगी तो चुप नहीं बैठूंगी, सड़क पर उतरूंगी। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट नहीं करेंगे तो पूरा कोल्हान जलेगा और इसकी पूरी जवाबदेही मुख्यमंत्री की होगी। उन्होंने कहा कि हमलोग इसके विरोध में राज्यपाल के पास भी जाएंगे और जहां भी संभव हो सके वहां जाएंगे।