Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
20-Jul-2021 01:17 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलधार गांव में तीन लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। गांव के ही नहर से महिला और उनके दो बच्चों का शव बरामद हुआ है। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से बाद से ससुरालवाले फरार हैं। फिलहाल तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतका की पहचान बेलधार गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। वही दोनों बच्चे ललिता देवी और मनोज यादव के बेटे थे। मां के साथ 6 वर्षीय विक्रम और 1 साल के छोटू की लाश नहर से मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवारवालों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि तीनों 4 दिनों से अपने घर से लापता थे और कल शाम उनकी लाश गांव के ही आहर से मिला है। ग्रामीणों की नजर नहर में तैर रहे लाश पर पड़ी तब ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों लाश को नहर से बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले 4 दिनों से तीनों गायब थे लेकिन ससुरालवालों की ओर से गुमशुदगी की कोई खबर नहीं आई। सोमवार की शाम जब लाश बरामद हुई तब ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना उन्हें मिली। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से मृतका के ससुरालवाले फरार हैं। परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
मृतका के परिजनों ने बताया कि मनोज यादव का शुरू से ही पत्नी ललिता देवी से बेहतर संबंध नहीं था। अक्सर वह उसकी पिटाई किया करता था। जिसकी शिकायत भी वह परिजनों से किया करती थी।
परिजनों का आरोप है कि मनोज यादव का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसका वह विरोध किया करती थी। इसी को लेकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बच्चों समेत मृतका की मौत की सूचना मिलने पर ससुराल से एक भी सदस्य मिलने नहीं आया और ना ही मायके वालों को इसकी सूचना ही दी। जिससे साफ जाहिर होता है कि तीनों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया।
वही इस मामले पर पुलिस का कहना है कि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मृतका के परिजनों का बयान लिया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।