CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
30-Sep-2024 03:44 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नहर में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. दोनों बच्चे अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे। यह घटना औरंगाबाद के दरियापुर में बाकन नहर का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर के बाकन नहर में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान दरियापुर गांव निवासी सुनील साव के 12 वर्षीय और सरवन कुमार केसरी के बेटे के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। इस घटना की सुचना मिलने के बाद फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से खेलने की बात कहकर साइकिल से निकले थे। दोनों साइकिल चलाते चलते गांव से कुछ दूर बाकन नहर की चले गए। जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। सभी उन्हें ढूंढने निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने यह सूचना दी कि घर से करीब 100 मीटर दूरी पर बाकन नहर के पास दो साइकिल और कपड़े पड़े हुए हैं।जानकारी मिलते ही परिजन वहां दौड़े पड़े। इसके बाद कपड़ों से बच्चों की पहचान हो सकी।
इधर, बच्चे के डूबने की आशंका देखते हुए स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया। नहर में उनकी खोज की गई और काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को नहर से बरामद किया गया। दोनों बच्चे अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छा गया है।