BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
16-Aug-2021 04:19 PM
By SUSHIL
BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अब तक शव बरामद नहीं हो सका है जिसकी खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ की टीम गंगा नदीं में शव की तलाश में जुट गयी है।
भागलपुर के जोग्सर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ गंगा घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक गंगा नदी में डूब गये। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर सोनवर्षा निवासी शंभू सिंह के पुत्र विक्रम कुमार और नवगछिया निवासी अजय दास के पुत्र आदर्श कुमार गंगा स्नान करने के लिए आया हुआ था। गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान दोनों सेल्फी ले रहे थे और इसी दौरान पैर फिसल जाने से दोनों गंगा नदीं में गिर गये...
और गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गयी। एसडीआरएफ की टीम शव की खोजबीन में जुटी हुई है। अबतक दोनों का शव नहीं मिल पाया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।