ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

नगर निकाय चुनाव पर रोक पर बोले विजय सिन्हा...ये सरकार की लापरवाही का नतीज़ा है

नगर निकाय चुनाव पर रोक पर बोले विजय सिन्हा...ये सरकार की लापरवाही का नतीज़ा है

05-Oct-2022 11:53 AM

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सिन्हा ने कहा है कि बिहार सरकार ने कभी इस मामले पर विचार ही नहीं किया तो अब पछताने से क्या फायदा? उन्होंने कहा कि जब ये मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था तो सरकार को इसे गंभीरता से लेनी चाहिए थी।




विजय सिन्हा ने कहा कि जनता और जनहित के विषय को नज़रअंदाज किया गया है। इसी का परिणाम है कि निकाय चुनाव पर रोक लगा दिया गया है। ये सब सरकार की जल्दीबाजी का नतीज़ा है। सिन्हा ने कहा कि सरकार लोगों के बीच सिर्फ नफरत फैलाना चाहती है और नीतीश कुमार केवल अहंकार की राजनीति कर रहे हैं।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है। हाई कोर्ट और चुनाव आयोग के फैसले को बीजेपी से जोड़ देते हैं। वे जनता के बारे में नहीं सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।