Bihar Crime News: दो भाइयों के आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान गई जान Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत पटना नीट छात्रा मौत मामला: जांच के लिए जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, सामान और भाई का मोबाइल ले गई साथ Bihar road construction rules 2026 : बिहार में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों की खैर नहीं ! अब यदि किया यह काम तो सीधे नप जाएंगे; सरकार जल्द ला रही नई नियमावली Bihar News: गाड़ी पर चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने दिखाया दम; जानिए.. फिर क्या हुआ? Ishan Kishan wedding : ईशान किशन की शादी को लेकर परिवार ने दिया बड़ा बयान, जानिए कौन बनेगी बिहार के लाल की दुल्हनिया; देखें 10 ग्लैमरस फोटो Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar land record : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत, इस महीने से पुराने सेल डीड और रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड होंगे Lalu Yadav Delhi : महाशिवरात्रि के दिन लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी की संभावना
13-Jan-2024 07:42 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया नगर निगम के गठन की पहली वर्षगांठ शहर के लोगों के लिए कई सौगात लेकर आई। पहले वर्षगांठ के मौके पर नगर निगम महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त आरिफ एहसन समेत स्थायी समिति के सदस्यों ने स्मारिका का विमोचन किया।
सम्राट अशोक भवन परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महापौर विभा कुमारी ने पिछले एक वर्ष में नगर निगम के कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। इस दौरान बताया गया कि 1 अरब से अधिक राशि से 27 किलोमीटर लंबे सड़क तक 24 किलोमीटर नाला का निर्माण किया गया है। इसके अलावा शहर में ग्रीन पार्क, ट्रैफिक लाइट सिगनल तथा अन्य शहर के विकास तथा सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी पार्षदों को सम्मानित किया गया।
इससे पहले महापौर, उप महापौर तथा अन्य पार्षदों द्वारा डस्ट बिन वाहन, फॉगिंग मशीन वाहन को भी हरि झंडी दिखा कर रवाना किया, जो शहर के तमाम वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता के प्रति कार्य करेगी। पहले वर्षगांठ के मौके पर नगर निगम में विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की गई। पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता तथा नगर आयुक्त आरिफ एहसन द्वारा समाहरणालय परिसर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया।
इस कंट्रोल रूम से शहर भर की गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। शहर में कुल 172 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें से कुल 87 कैमरा लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों की मदद से शहर में अपराध पर नियंत्रण के साथ साथ ट्रैफिक नियमो को तोड़ने वालों के भी चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा शहर में कुल 7 ट्रैफिक सिग्नल लाइट का उद्घाटन किया गया। ये लाइट शहर के आर एन शाह चौक, गिरजा चौक, लाइन बाजार चौक, थाना चौक, खुशकीबाग चौक, नेवालाल चौक तथा जीरो माइल पर लगाये गए हैं। जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।
इसके अलावा पूर्णिया सर्किट हाउस के समीप ग्रीन पार्क का उद्घाटन किया गया है। इस पार्क में योगा के लिए जगह चिन्हित किए गए हैं जबकि बड़ों और बच्चों के लिए ओपन जिम, सुबह शाम टहलने के लिए हरे भरे घांस और वाक स्ट्रीट के साथ साथ सेल्फी ज़ोन बनाए गए हैं। ये शहर का दूसरा ग्रीन पार्क है जबकि 3 अन्य जगहों पर ग्रीन पार्क प्रस्तावित हैं।


