ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
25-Nov-2024 12:57 PM
By First Bihar
PATNA : जदयू के बड़े लीडर और नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान से सियासी बवाल मचा है। अब इसी बात को लेकर तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह नफरती लोगों कि संगत में जाकर नफ़रत फैलाने वाली बात कर रहे हैं। उनका बयान देश के अंदर नफरत फैलाने वाला है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब ललन सिंह हम लोगों के साथ थे तो भाजपा के बारे में क्या कुछ बोला करते थे ? अब वह कैसी भाषा बोल रहे हैं यह आप सब जान रहे हैं। मुझे तो बस यही कहना है कि वह जहां है उसे हिसाब से अपने भाषा का उपयोग कर रहे हैं। अब नफरत फैलाने वाले लोगों के साथ ललन जी हैं तो फिर नफरत फैलाने की ही बात करेंगे ना। इसलिए मुझे इस बात पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करनी है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मीडिया के पास पूरा रिकॉर्डिंग होगा कि ललन सिंह जब हमारे साथ थे तो अमित शाह को और नरेंद्र मोदी को क्या कुछ बोला करते थे ? इससे साफ मालूम चलता है कि इन लोगों का कोई भरोसा नहीं है। कभी इधर कभी उधर करते रहते हैं। उनकी पार्टी तो खुद तीसरे नंबर की पार्टी है। तीसरे नंबर की पार्टी है इसलिए इधर-उधर करते रहते हैं यह लोग। कभी बयान इधर देते हैं तो कभी बयान उधार देते हैं। इन लोगों का कोई विचारधारा नहीं है।
तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में विकास की बात नहीं हो रही है मुद्दे की बात नहीं हो रही है। यह लोग जिस तरह से तांडव कर रहे हैं यह सब चाहते हैं कि देश का माहौल हिंसक किया जाए और नफरत फैलाया जाए। ताजूब की बात तैयार है कि सरकार किस तरीके से पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस के लोगों को गुंडा मवाली में तब्दील कर दिया गया है। जिस तरह से यूपी में पुलिस के लोगों को क्रिमिनल बना दिया गया है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
इधर तेजस्वी ने कहा कि हम सब लोग एक झूठ हैं इनके नफरत के डिजाइन को हम लोग जानते हैं। यदि बिहार में कोई गलत काम करने की कोशिश करेगा तो हम लोग चुप बैठने वाले लोग नहीं है। भले ही कोई कुछ भी करें हमलोग सभी के साथ है और किसी के साथ गलत काम नहीं होने देंगे।