BIHAR NEWS : इंग्लिस चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
05-Aug-2021 01:59 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटनासिटी अनुमंडल के फतुहां और दनियावां प्रखंड में लोकाईन और महतमाइन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वही दरधा नदी और पुनपुन नदी का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में बढ़ा है। इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से फतुहां प्रखंड के मानसिंगपुर पंचायत और अलावलपुर पंचायत के दर्जनों गावों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इलाके में हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोग मदद की मांग कर रहे हैं।

फतुहां-चंदासी रोड स्थित दरधा नदी पर बने पुल पर 5 फीट पानी चढ़ चुका है। बाढ़ के पानी बाकरचक गांव के कई घरों में भी घुस गया है। लोग घर के छतों पर अपना आश्रय बना चुके हैं। वही मवेशियों को सड़क पर रखा गया है। अमुमन यही हालात अलाबलपुर से गौरीचक की है। जहां एक किलोमीटर तक के सड़क पर पानी चढ़ा हुआ है। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

सैदनपुर, मानसिंगपुर और ऐनियो गांव में अब भी बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। यहां कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इसके अलावे दर्जनों गांवों के हजारों एकड़ में लगी धान की फसले पानी में डूबकर नष्ट हो गयी है। अभी भी लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीण काफी दहशत में हैं।

दनियावां में लोकाइन नदी का जलस्तर बढ़ने से होरीलविघा गांव के पास NH- 30 A पर भी बाढ़ का पानी दो फीट से ज्यादा होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर बाइक की सवारी कर रहे हैं। इस दौरान कई बाइक सवार पानी भरे गड्ढे में फंसकर बीच सड़क पर गिरते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है वही गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं। बीते मंगलवार से परिचालन पर रोक लगाया गया था और दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पुल के पास की गयी थी लेकिन आज बारिस के कारण पुल के पास सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे। जिसके कारण लोग सड़क पर फिर से सवारी करने लगे। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

