ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार : नदी में नहाने गए थे 4 भाई-बहन, डूबने से 3 की...

बिहार : नदी में नहाने गए थे 4 भाई-बहन, डूबने से 3 की मौत, एक भाई बाल-बाल बचा

11-Jun-2021 01:38 PM

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय जिले में नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतकों के अलालवा एक और युवक इनके साथ नहाने गया था लेकिन उसकी जान बच गई. 


जानकरी के अनुसार, पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर गांव स्थित किऊल हरोहर नदी में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई. डूबने वाले तीनों भाई-बहन की पहचान सुबोध सिंह के पुत्र रोहित कुमार (14), उसकी बहन खुशी कुमारी (12 साल) और उसके चचेरे भाई कारू सिंह के पुत्र राजा कुमार (21 साल) के रूप में हुई है.


राजा के पिता कारू सिंह ने बताया कि सभी भाई-बहन घर से सुमन चौक स्थित किऊल हरोहर नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से रोहित कुमार, खुशी कुमारी और राजा कुमार की डूबकर मौत हो गई. जबकि, राजा का छोटा भाई अंकित कुमार (21 साल) डूबने से बाल बाल बच गया.


रोहित और खुशी के पिता सुबोध सिंह ने बताया कि भगना और भगनी की शादी में दिल्ली के महरौली से गांव आए थे. शादी समारोह संपन्न होने के बाद सपरिवार शनिवार को दिल्ली जाने वाले थे. टिकट भी हो गया था, लेकिन इस बीच दुखद घटना हो गई. परिजन दिल्ली महरौली में मजदूरी का काम करता हैं. 


थानाध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया कि रामचंद्रपुर गांव के चार भाई बहन किऊल नदी में स्नान करने गए थे, जिसमें दो भाई-बहन और एक अन्य चचेरे भाई की डूबकर मौत हो गई है. ग्रामीणों की मदद से राजा कुमार का शव बरामद कर लिया गया है. दो अन्य भाई-बहन को शव बरामद करने के लिए गोताखोर का सहारा लिया जा रहा है.