ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी

नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन में जुटे गांव के लोग

नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन में जुटे गांव के लोग

27-Sep-2020 01:50 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : नवादा में नारदीगंज के पनचाने नदी में चार दोस्तों ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगाया था जिसके बाद एक युवक की नदी में डूबने की खबर सामने आई. इस खबर से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया है. 


वहीं ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि वरियों गांव निवासी नीतीश कुमार का पुत्र अंकित कुमार घर से खाना खाकर खेलने निकला था. गांव के तीन लड़कों के साथ उसने पनचाने नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी. तीन युवक तो किसी तरह निकल गए लेकिन 12 वर्षीय अंकित का कोई पता नहीं चला. 


वहीं प्रदीप कुमार ने ये भी बताया कि इन दिनों बारिश के लगातार होने से नदी में पानी बढ़ गया है और परिवार के लोग काफी चिंता में हैं. वहीं युवक के डूबने के बाद नारदीगंज थाना को सूचना दे दी गई है. मौके पर नारदीगंज थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गई है. युवक की खोजबीन जारी है. जैसे-जैसे समय बीत रहा वैसे परिवार वालों की चिंता बढ़ते जा रही है!