मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
21-Aug-2022 10:02 PM
ARARIA : अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह आज एक अलग ही रूप देखने को मिला। पिपरा बिजवार से रतवा नदी को पार करने के दौरान उन्होंने नाव की पतवार खुद थाम ली और नदी पार कर गए। दरअसल, सांसद प्रदीप कुमार सिंह पलासी के छपनिया गांव में एक शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। सांसद को रतवा नदी पार कर छपनिया गांव पहुंचना था। नदी के किनारे नाव तो मौजूद थी लेकिन नाविक नहीं था। नाविक पहुंचा ही था कि सांसद ने खुद अपने हाथ में पतवार लेकर नाव खेना शुरू कर दिया।
इस दौरान बांस का पतवार सांसद ने खुद थाम लिया और नाव को नदी पार कराने की जुगत में लग गये। बार-बार नाविक सांसद से नाव को उसे खेने देने की मांग कर रहे थे, लेकिन सांसद ने उसे बैठा दिया और खुद ही नाव को खेते हुए नदी को पार कर गए। सांसद के साथ नाव पर उसके अंगरक्षक समेत अन्य लोग मौजूद थे। एक सांसद को नाव खेता देख लोग हैरान हो गए।
उन्होंने बताया कि उनका बचपन नदी के किनारे गांव में बिता है। जहां वे बचपन मे खेल-खेल में नाव को पतवार के मदद के खेने का काम करते थे लेकिन समय के परिवर्तन के साथ गांव की वह अल्हड़ता और बालपन छीन से गया और जब उन्होंने आज नदी के तट पर नाव देखा तो अपने उनदिनों को याद करते हुए नाव को खेने में लग गये।