गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Apr-2021 12:45 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: संगमघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो साथियों की मौत हो गयी। स्थानीय गोताखोर और SDRF टीम शव की तलाश में जुट गई जिसके बाद आकाश का शव नदी से बाहर निकाला गया जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। युवक की पहचान पुलिस लाइन निवासी 20 वर्षीय आकाश और सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर निवासी 21 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अहियापुर थाना क्षेत्र के संगमघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में नहाने पहुंचे दो दोस्त अचानक नदी में डूब गये। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि आकाश का चयन सेना की बहाली में हो गया था। स्थानीय नाविकों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी से एक लाश को बाहर निकाला जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है।
घटना के एक घंटे तक जब एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची तब आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस ने काफी मशक्त के बाद यातायात को बहाल कराया। दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आकाश नामक युवक का शव नदी से खोज निकाला। जबकि दूसरे युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
बताया यह भी जाता है कि पुलिस लाइन मैदान में सेना बहाली की तैयारी कर रहे सात दोस्त सोमवार को संगमघाट पुल के पास बालू पर दौड़ने पहुंचे थे। दौड़ने के बाद सातों नदीं में नहाने चले गये। इस दौरान संतोष और आकाश गहरे पानी में समा गये। जब अन्य साथियों ने शोर मचाया तब लोग इक्ट्ठा हुए लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।