ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / मधुबनी: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

मधुबनी: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

17-Jul-2024 05:56 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल गांव में डोरा नदी के केनाल में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान सोहरौल वार्ड 5 के सूरत लाल यादव की पुत्री दीपिका कुमारी (10) और हरिशचंद्र यादव के पुत्र श्याम सुंदर यादव (11) वर्ष के रूप में हुई है़। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों सहित तीन बच्चे बधार में खेलने गए थे। जहां खेलते-खेलते डोरा नदी के केनाल के पास पहुंच गए। तीन में दो बच्चे दीपिका और श्याम सुंदर केनाल के पानी में चला गया। जहां अधिक पानी में जाने से डूब गया। एक बच्चा जो केनाल से बाहर खड़ा था, उसने दोनों बच्चों को पानी में डूबता देख शोर मचाते हुए गांव में पहुंच बच्चों के परिजनों को घटना के संबंध में बताया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आनन फानन में डोरा नदी के केनाल के पास पहुंचे और बच्चों की तलाश में जुट गए। 


परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोनों बच्चों का कोई अता पता नहीं चल पाया। स्थानीय गोताखोर अरुण राम और नंद लाल काफी खोजबीन की लेकिन शव बरामद नहीं हो पाया। इधर घटना की सूचना अंचलाधिकारी, डायल 112 और थाना पुलिस को दी गयी लेकिन ना तो अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी पहुंचे और ना ही उनके अंचल कर्मी ही घटनास्थल पर पहुंच सके। इतना ही नहीं डायल 112 की पुलिस टीम भी घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इधर, स्थानीय लोगों ने ही काफी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद शव को ढूंढ कर निकाला।


 शव बरामद होने के बाद गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक श्याम सुंदर की माँ पुलम देवी, मृतका दीपिका की माँ अंजू देवी काफी सदमें में है। बताते चलें कि नेपाल की तराई इलाकों में भारी बारिश के कारण इस समय डोरा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है़। जिसके कारण नदी का पानी काफी उफार मार रहा है़। बधार पानी से लबालब है़। इस संबंध में बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है।