ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

14-Aug-2020 07:11 PM

PATNA :  नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतक बच्चों के घर में मातमी सन्नटा पसरा हुआ है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. दो अलग-अलग घटनाओं में बच्चों की जान गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना रोहतास जिले के सरैयां गांव की है. जहां सोन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान  कामाख्या सिंह के बेटे प्रिंस कुमार (15) के रूप में की गई है. मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीण नदी में उतर उसकी तलाश करने लगे. काफी खोजबीन के बाद नदी में पोकलेन से खोदे गए एक गड्ढे से शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.


दूसरी घटना सहरसा जिले की है. जहां महिषी थाना इलाके के घोंघेपुर पंचायत की है. जहां चौरा गांव में सड़क पार करने के दौरान नदी के तेज धारा में बहने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान ज्ञानी पासवान के बेटे ज्ञानी पासवान (12) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान कोसी की धारा में बहने से डूबकर मौत हो गई.


घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक ज्ञानी अपने घर के किसी काम से बाहर निकला था. इस दौरान वह घटना का शिकार हो गया. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद बच्चे की डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाला गया. महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मामले की जानकारी देते हुए वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग की गई है.