बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
03-Oct-2019 09:43 AM
GAYA: इस वक्त की बड़ी ख़बर गया से आ रही है, जहां नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. महिला और उसके दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई है, वहीं एक अन्य बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया है.
घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमैठी पंचायत के आरोपुर गांव की है. नदी में डूबने से रीना देवी, उसकी बेटी अमीषा कुमारी और बेटे पीयूष कुमार की मौत हो गई है. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है.
वजीरगंज के बीडीओ ने बताया कि महिला अपने बच्चों के साथ गांव के मंगुरा नदी के तट पर नहाने और कपड़े धोने गई थी. वो कपड़े धो ही रही थी कि तभी एक बच्चा नदी की धार में चला गया. अपने बच्चे को बचाने के लिए वह नदी में चली गयी जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं अपनी मां को बचाने गई 12 साल की बेटी अमीषा भी नदी में डूब गई. वहीं मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है.