Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
06-Feb-2022 11:56 AM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : खबर बगहा से है. बारिश के बाद उफनाई पहाड़ी भपसा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद एक वाहन नदी की धारा में ही फंस गई। बगहा के गनौली और मलकौली के बीच नदी से गुजरते वक्त अचानक भपसा नदी में पानी आ गया और कार नदी में तैरने लगा। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से कार को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया। गाड़ी से किसी तरह 5 लोगों ने निकलकर अपनी जान बचाई। उसके बाद कड़ी मशक्कत से घंटों बाद कार को भी बाहर निकाला गया।
दरअसल, कार एक शादी समारोह में जा रहा था। रास्ते में पुल नहीं होने के कारण पहाड़ी नदी को पार कर रहा था। अचानक पानी में ही फंसकर बहने लगा। कुछ देर के बाद नदी के जलस्तर में कमी होने के बाद आवागमन सामान्य हो गया। कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहाड़ों से निकलने वाली नदियों में कुछ देर के लिए अचानक बारिश के बाद पानी बढ़ जाता है।
बताया जाता है कि नदी को पार करते समय पानी कम था, लेकिन जैसे ही गाड़ी नदी के बीच पहुंची अचानक से पहाड़ी नदी में पानी आ गया। इसे देख किसी तरह से सभी जान बचाकर भाग गए। वहीं, लोगों के सहयोग से ड्राइवर को भी निकाल लिया गया। कार के नदी में डूबने की सूचना मिलती ही बारातियों में अफरातफरी मच गई। बारात बगहा से गोनौली जा रही थी। स्विफ्ट डिजायर से 5 लोग भी बारात करने के लिए जा रहे थे।