ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / नाव हादसे में नदी में डूबे 6 लोगों का अब तक नहीं चला...

नाव हादसे में नदी में डूबे 6 लोगों का अब तक नहीं चला पता, खोजबीन जारी, परिजनों में मचा कोहराम

10-Aug-2021 04:34 PM

ARRAH: नाव हादसे में डूबे भोजपुर के बड़हरा के 6 लोगों का पता अब तक नहीं चल सका है। हालांकि लापता लोगों की खोजबीन अब भी जारी है। अब तक कोई सफलता नहीं मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।


गौरतलब है कि हादसे के वक्त भोजपुर के बड़हरा निवासी 12 लोग सवार नाव पर सवार थे। जो दो दिन पहले उत्तर प्रदेश मेला देखने गये हुए थे। उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक मेला देखने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी नदी के तेज बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर आरा-छपरा पुल से टकरा गयी।


पुल से टकराने के बाद नाव क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण नाव नदी में डूब गयी। उस वक्त नाव पर 12 लोग सवार थे जो नदी में डूब गये। छह लोगों की जान नाविकों द्वारा किसी तरह से बचा ली गयी लेकिन छह लोग नदी में डूब गये। जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। लापता सभी 6 लोग भोजपुर के बड़हरा क्षेत्र के सेमरा गांव के रहने वाले है। लापता लोगों की खोजबीन जारी है लेकिन इसमें अब तक सफलता नहीं मिल पायी है जिससे परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।