गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Sep-2020 10:20 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में कन्हौली विष्णुदत्त पंचायत के दिघरा रामपुर साह में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दालमणि मिश्रा 7 सितंबर को मुजफ्फरपुर के एसएसपी से मिलेंगी और इस मामले की पूरी जानकारी लेंगी.
मुजफ्फरपुर के दिघरा रामपुर गांव में डकैतों द्वारा नाबालिग लड़की को डाका डालने के दौरान अगवा कर लिया है. लड़की के परिजन दहशत में हैं. सही सलामत बच्ची की घर वापसी के साथ-साथ वे डकैतों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. घरवाले अपनी बेटी की राह देख रहे हैं. इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर भी उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हैं.

स्थानीय निवासी शंभू पांडेय का कहना है कि पुलिस संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन थाने के मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं हुआ. काफी देर बाद थानेदार से बात हुई तो उन्हें घटना की जानकारी दी. करीब ढाई बजे रात में पुलिस टीम पहुंची. हम लोगों ने पूरी घटना बताई. आपको बता दें कि इस मामले में चार घंटे तक एनएच जाम बच्ची की सकुशल बरामदगी की गई.