ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला : यौन शोषण की शिकार 49 पीड़ितों को...

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला : यौन शोषण की शिकार 49 पीड़ितों को मिला मुआवजा, 19 आरोपी दोषी करार

25-Jan-2022 03:01 PM

MUZAFFARPUR : साल 2018 में बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के एक बालिका गृह में यौन शोषण का मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को बिहार सरकार द्वारा सूचित किया गया है कि सरकार ने यौन शोषण के शिकार 49 पीड़ितों को 3 से 9 लाख तक का मुआवजा दिया गया. साथ ही 20 आरोपियों के खिलाफ चार्टशीट दायर कर दी गई है. 


बता दें आयोग ने 29 नवंबर 2018 के मामले में एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था. आयोग के अलावा, ट्रायल कोर्ट साकेत, नई दिल्ली ने भी पीड़ितों को गुण-दोष के आधार पर मुआवजे की सिफारिश की थी. आयोग को यह भी सूचित किया गया है कि एनजीओ का पंजीकरण, जो मुजफ्फरपुर बालिका गृह चलाता था उसे रद्द कर दिया गया और जिस परिसर में वह स्थित था उसे भी अदालत के आदेश के अनुपालन में ध्वस्त कर दिया गया. यह मामला सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की पूरी जांच और ट्रायल सुनवाई एक निर्धारित अवधि के भीतर संपन्न हुई. 


मालूम हो कि अदालत ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में 20 जनवरी को ब्रजेश ठाकुर और 18 अन्य को कई लड़कियों के यौन शोषण एवं शारीरिक उत्पीड़न का दोषी करार दिया था. इन आरोपों में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है.