BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
07-Jun-2020 12:51 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : जिले में बेखौफ अपराधियो का आतंक जारी है। प्रतिदिन कही न कही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में असफल साबित हो रही है।आज एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां बाइक सवार अपराधियो ने वकील नीरज कुमार सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल वकील का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।घटना के संबंध में घायल वकील ने बताया कि आज सुबह से एक व्यक्ति का फोन आ रहा वह एक केस में मदद करने की बात कह रहा था। जिसके बाद घर से कोर्ट के लिए निकले।जैसे ही वह खबरा डीएवी के पास पहुंचे उसी क्रम में एक बाइक सवार दो अपराधियो ने उनपर फायरिंग कर दिया। इस घटना में उनके सीने पर एक गोली लगी और वह बेहोश हो गए जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से वह अस्पताल तक पहुंचे।
इधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी नीरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। सिटी एसपी ने घायल से भी अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होनें बताया कि घायल से पूछताछ के क्रम में ये मामला सामने आया है कि बाइक सवार अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है,जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।