BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
05-Oct-2020 07:27 AM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद हड़ंकप मच गया. यह हत्या का आरोप प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र नाथ को मोहल्ले के सस्पेंड मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार और उनकी पत्नी अदिति मेहता पर लगा है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग की है.
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. धीरे धीरे लोगों की भीड़ जुट गयी. जिसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार एक बड़े पूर्व रिटायर्ड अधिकारी के घर में बीते कुछ महीनों से पुराना विवाद चल रहा था. उसी विवाद की जड़ में उक्त अधिकारी के पुत्र आशुतोष कुमार और बहू अदिति मेहता जबरन अपने घर में रह रही थी. जिस घर को पूर्व में अधिकारी अपने बेटी और दामाद के नाम कर चुके हैं. अधिकारी के बेटे और बहू बहुत जगह अपना प्रभाव यूज कर दबंगई करते रहे है. इसी क्रम में रविवार की देर शाम उक्त महिला ने मृतक नरेंद्र नाथ को अमर सिनेमा चौक से नुकूलवा चौक जाने वाले सड़क पर जाते हुए देखा.
दबंग महिला व उसके पति ने मृतक नरेंद्र नाथ पर आरोप लगाया की यही वह शख्स है जिसने मेरे घर का ताला तोड़, तोड़फोड़ मारपीट किया था. दबंग महिला ने साक्ष्य के रूप में CCTV का हवाला देते हुए नरेंद्र की बेरहमी से न सिर्फ पिटाई की बल्कि अपने समर्थकों के साथ उसके शरीर पर धारदार लोहे के हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद लोग रिक्शा से अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची मिठनपुरा और नगर थाना की पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.