बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Feb-2021 10:22 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसके प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाया और प्रेग्नेंट होने पर उसे छोड़ दिया. प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद धोखेबाज आशिक ने शादी रचाने से साफ़ इनकार कर दिया. इंसाफ पाने के लिए पीड़ित प्रेमिका ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी से गुहार लगाई है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना इलाके की है. जहां एक गांव में अपनी बुआ के घर रहने आये एक शख्स को पड़ोस की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया. उस लड़की को शादी का झांसा देकर वह शख्स उसे लेकर फरार हो गया. उसने लड़की को तक़रीबन तीन महीने तक अपने दोस्त और रिश्तेदार के यहां रखा. जब प्रेमिका ने उससे घर ले जाने की बात कही तो एक दिन वह लड़का उसे अखाड़ा घाट पुल के पास अकेला छोड़कर भाग निकला.
अखाड़ा घाट पुल के पास से पीड़ित लड़की जैसे-तैसे कर अपने घर लौटी और उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. जब लड़की के घरवालों ने आरोपी लड़के के ऊपर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने बोचहा थाना और महिला थाना में जाकर शिकायत की लेकिन दोनों ही थानों में पुलिस ने कोई भी मामला दर्ज नहीं किया.
बोचहा थाना और महिला थाना में एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण शनिवार को पीड़ित लड़की मुजफ्फरपुर एसएसपी के दफ्तर में पहुंची और उनसे अपनी पूरी बात सीनियर अफसरों को बताई. पीड़िता की बात सुनने के बाद मुख्यालय डीएसपी वैधनाथ सिंह ने महिला थानाध्यक्ष को इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.
पीड़िता ने बताया कि गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आए युवक विकास कुमार से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसके बाद घर से भागकर जीरो माईल मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली. प्रेमी ने उसके गले में मंगलसूत्र डाला और अपने 7 दिन तक ले जाकर अपने एक रिश्तेदार के यहां रखा. वहां से घर जाने की बात बोलकर वह अपने एक दोस्त के यहां ले गया, जिसका नाम नीतीश कुमार है. नीतीश कुमार के घर वह लगभग एक महीना तक रखा और इसी बीच वह गर्भवती हो गई.
पीड़िता के साथ एसएसपी ऑफिस आये उसके पिता ने बताया कि हमारे पड़ोस में अपने रिश्तेदार के यहां वह लड़का आया-जाया करता था. उसके बाद शादी का प्रलोभन देकर लड़की को भगा ले गया और भगाने के बाद शहर में उसने शादी रचा ली. जिसका वीडियो भी उनलोगों के पास है. पीड़िता के पिता ने रोते हुए कहा कि वे लोग लगभग 3 महीने से बोचहा और महिला थाना से न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी एक सुनने वाला नहीं है.
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय डीएसपी वैधनाथ सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई थी लेकिन उसके परिवार वाले रखने को तैयार नही हुए. पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.