ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / मुजफ्फरपुर में मिले कोरोना 4 संदिग्ध, पटना लाया गया जांच के लिए ब्लड...

मुजफ्फरपुर में मिले कोरोना 4 संदिग्ध, पटना लाया गया जांच के लिए ब्लड सैंपल

15-Mar-2020 07:23 AM

MUZAFFARPUR : बिहार में भी कोरोना के चार संदिग्ध लोग सामने आये हैं. उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए पटना लाया गया है. इसके अलावा दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में इन संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है. 


दिल्ली से लौटे सीतामढ़ी के एक युवक को खांसी और बुखार होने पर अफरा-तफरी मच गई. उसे आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. युवक सीतामढ़ी बेलसंड का रहनेवाला बताया गया है. वह चार मार्च को एक शादी समारोह में भाग लेने दिल्ली गया था. इस दौरान उसे बुखार, सर्दी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. फिजिशियन डॉ चिरंजीवी और सहायक शोधकर्ता मनीष कुमार ने युवक की जांच की. इस युवक पर स्वास्थ्य विभाग 14 दिनों तक नजर रखेगा.


उधर, देशाटन कर लौटे दरभंगा के एक बुजुर्ग व्यक्ति को संदेह के आधार पर निगरानी में रखा गया है. बैरगनिया में मणिपुर से लौटे एक युवक के बीमार पड़ने पर जांच की गयी. समस्तीपुर में भूटान से लौटे एक युवक को निगरानी में रखा गया है. वहीं दूसरी ओर विदेश से बेतिया अपने घर लौटे 4 लोगों को घर में ही नजरबंद रखा गया है. उनके घर के बहार पुलिवालों को तैनात किया गया है. उनके ऊपर भी 14 दिनों तक नजर रखी जाएगी.