गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
16-Feb-2021 09:47 PM
MUZAFFARPUR : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे नेताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. बिहार के मुजफ्फरपुर में ये घटना हुई है. दो महीने से ज्यादा समय से धरना पर बैठे नेताओं को आज जमकर पीटा गया, उनके टेंट-तंबू को भी उखाड़ फेंका गया.
खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर हमला
दरअसल केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के नेता पिछले 69 दिनों से धरना पर बैठे. मुजफ्फरपुर में शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर ये धरना चल रहा है. मंगलवार की दोपहर 15-20 लोग लाठी डंडे से लैस होकर धरना स्थल पर पहुंच गये और धरना दे रहे लोगों पर हमला बोल दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने किसान नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. उनके बैनर-पोस्टर फाड़ दिए और टेंट-तंबू उखाड़ फेंका. फिर सारे धरना देने वालों को खुदीराम बोस स्मारक स्थल से बाहर निकाल दिया गया. 15-20 की संख्या में आये हमलावर लाठी-डंडे से लैस थे और ताबड़तोड़ लाठियां चला रहे थे. 10 मिनट के भीतर घटना को अंजाम देकर वे निकल गये.
धरना पर हमला मुजफ्फरपुर शहर के बीचोबीच हुआ. खुदीराम बोस स्मारक स्थल मुजफ्फरपुर के कंपनी बाग में हैं जहां से कुछ ही दूरी पर डीएम-एसपी का ऑफिस है. किसान नेताओं पर सरेआम हमले से कंपनीबाग इलाके में अफरा-तफरी फैल गयी. हमले में मार खाने वाले किसान नेता कंपनीबाग रोड़ पर ही धरने पर बैठ गये, जिससे रोड जाम हो गया. वे हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
धरना देने वालों पर हमला और सड़क जाम की खबर मिलने के बाद मुजफ्फरपुर की दो थानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने किसान नेताओं से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद किसान नेता सड़क से हटे. किसान नेताओं ने बीजेपी पर हमला कराने का आरोप लगाया है. मुजफ्फरपुर नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि धरना पर बैठे किसान नेताओं पर हमले की बात सामने आयी है. उनके साथ मारपीट भी की गई है. लेकिन पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी.