ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मुजफ्फरपुर में 108 जमाती ट्रेसलेस, जिला प्रशासन का छूट रहा पसीना

मुजफ्फरपुर में 108 जमाती ट्रेसलेस, जिला प्रशासन का छूट रहा पसीना

06-Apr-2020 07:50 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के लिए ट्रेसलेस जमाती बड़ा सरदर्द साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी मिली थी कि मुजफ्फरपुर में तबलीगी जमात से जुड़े 248 लोग हैं लेकिन इनमें से 108 लोगों से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। जमातियों के मोबाइल नंबर और पते लगातार खंगाले जा रहे हैं लेकिन यह सभी ट्रेसलेस हैं। जिले में अब तक केवल 53 लोग ही क्वॉरेंटाइन किए जा सके हैं। 


दरअसल मुख्यालय की तरफ से मुजफ्फरपुर जिले से जुड़े तबलीगी जमात के लोगों की पूरी लिस्ट जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करा दी गई थी। मुजफ्फरपुर में 248 जमातियों का डिटेल मुहैया कराया गया था जिनमें से 140 लोगों से मोबाइल पर संपर्क हो पाया। जिन लोगों से संपर्क हुआ उनमें 87 अभी भी राज्य से बाहर हैं जबकि 108 ऐसे लोग हैं जो ट्रेसलेस हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 17 जमातियों के सैंपल लिए गए हैं और इनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।


आपको बता दें कि इंडोनेशिया से जुड़े 12 तब्लीगीयों कि बिहार आने की जानकारी मिली थी। इनमें से दो लोगों का पता कटरा प्रखंड के बाजी बुजुर्ग का बताया गया है। इंडोनेशिया से आए 12 लोगों में तीन व्यक्ति गोपालगंज के दरभंगा, मधुबनी और पश्चिम चंपारण के एक-एक व्यक्ति और पटना के नाला रोड के रहने वाले 2 लोगों के बारे में जानकारी साझा की गई है।