ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने की फायरिंग, डिजिटल सर्विस सेंटर से लूटपाट

06-Dec-2022 10:08 PM

MUZAFFARPUR : जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से मुजफ्फरपुर में फायरिंग की वारदात हुई है। बाइक सवार अपराधियों ने एक डिजिटल सर्विस सेंटर पर लूटपाट के दौरान गोलीबारी की है। जिसके बाद स्थानीय लोगों पर हड़कंप मच गया। दुकानदार ने जब लूट का विरोध किया तो उसके ऊपर पिस्टल के बट से हमला भी किया गया। हालांकि शोर होने पर फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गए। 


पूरी घटना सदर थाना इलाके के दीघरा की है। सर्विस सेंटर को चलाने वाले दीघरा निवासी संजय कुमार इस दौरान घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की हालत बनी रही।लोगो ने मामले की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना के बाद डीएसपी टाउन राघव दयाल और सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची।


पीड़ित के मुताबिक दो युवक दुकान पर आये थे। एक युवक सड़क पर खड़ा था। एक युवक ने कहा की रिचार्ज करवाना है। उसने नेटवर्क स्लो होने की बात कही। इसी बीच दूसरे युवक ने पिस्टल निकाल लिया और लूटपाट शुरु कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। अपराधी दुकान से 5 हजार नकद, मोबाइल, बाइक की चाबी समेत अन्य सामान लेकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। इसपर आरोपी ने पिस्टल के बट से सिर पर मारा। लोगो के जुटने पर फायरिंग करने लगे। तकरीबन 3 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। मौके से एक खोखा भी मिला है। डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया की पुलिस घटना की जांच कर रही है।