बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
26-Dec-2021 11:09 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर के बेला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू में मैगी की फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के बेला स्थित फेज 2 में मैगी की फैक्ट्री का बॉयलर फटा है.
इस ब्लास्ट में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. मौके से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अब तक तकरीबन 10 लोगों की डेड बॉडी निकाली जा चुकी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. राहत और बचाव का काम जारी है. मलबा निकालने के बाद ही यह बात स्पष्ट हो पाएगी कि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है.
वहीं 10 मजदूर जख्मी हैं. मैगी फैक्ट्री में धमाके के कारण बगल के चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गया. उसके अंदर काम कर रहे 2 लोग भी घायल हो गए. घटना करीब 10 बजे हुई. मौके पर एसएसपी जयंतकांत पहुंचे हैं.

धमाका इतना भीषण का था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. वहीं, नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गया. फिलहाल मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं. बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.


मुजफ्फरपुर से वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया है कि कई लोग फैक्ट्री के मलबे के नीचे दबे हैं. इसके साथ ही जो तस्वीरें हैं वह दिल दहलाने वाली है. धमाका इतना भीषण था कि अंदर काम कर रहे शव के पड़खच्चे उड़ गए. शव की पहचान भी नहीं हो पा रही है.

