ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की स्पॉट डेथ, ग्रामीणों ने काटा बवाल

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की स्पॉट डेथ, ग्रामीणों ने काटा बवाल

10-Jun-2021 12:43 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने हाईवे जाम कर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ घंटों बवाल काटा. जाम होने के कारण काफी दूरी तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. 


घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर की है. मृतकों की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर के राजीव सहनी (35) और त्रिमोहन सहनी (55) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 


पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है. मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह दूध लेने जाने के क्रम में अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया. जिस कारण मौके पर दोनों की मौत हो गई. घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई एबी रॉय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय और मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है. लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. जल्दी ही जाम खत्म करवा लिया जाएगा.