ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : शख्स को उठा दबंगों ने कर दिया बड़ा कांड, विरोध करने...

बिहार : शख्स को उठा दबंगों ने कर दिया बड़ा कांड, विरोध करने पर काट दिया प्राइवेट पार्ट

11-Dec-2021 11:50 AM

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. उनके मन से कानून का खौफ ख़त्म होता नजर आ रहा है. आए दिन अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. खबर मुजफ्फरपुर जिला स्थित बोचहां थाना क्षेत्र के गरहां गांव से है जहां अपराधियों ने गांव के एक शख्स को पहले तो अगवा कर लिया और जबरदस्ती उससे साढ़े आठ धूर जमीन की रजिस्ट्री करा ली. जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. 


बेहोशी की हालत में उसे अहियापुर थाना क्षेत्र में फोरलेन के किनारे फेंक दिया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि ब्रह्मïपुरा थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है. युवक ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है. मजदूरी के लिए वह दूसरे गांव में जाता है. उसने बताया कि वह छह दिसंबर को सुबह  घर से निकला था.


रास्ते में दबंगों ने उसे रोक लिया. अपने साथ काम करने के बदले पांच सौ रुपये प्रतिदिन देने का झांसा दिया. इससे इन्कार किया तो उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया. उसे बालूघाट मुहल्ला में एक मकान में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया. उसने आरोप लगाया है कि उनलोगों ने कनपटी में पिस्टल सटाकर कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया. इसका वीडियो भी बना लिया.