ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / मुजफ्फरपुर में बीच गंडक नदी में नाव पर जुड़ गए हाथों से हाथ,...

मुजफ्फरपुर में बीच गंडक नदी में नाव पर जुड़ गए हाथों से हाथ, बन गयी अनोखी मानव श्रृंखला

19-Jan-2020 02:33 PM

PATNA: जल-जीवन-हरियाली और शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा- बाल विवाह के खिलाफ पूरे बिहार में 16,443 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इस मानव श्रृंखला में पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार के हाथों के साथ पूरा बिहार जुड़ गया। सूबे में नदी से पहाड़ तक हर जगह मानव श्रृंखला का नजारा दिखा। मुजफ्फरपुर ने नदी में नाव के उपर अनोखी मानव श्रृंखला बनायी गयी।


मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड अंतर्गत दरधा घाट पर आथर गांव के ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला का क्रम बनाए रखने के लिए गंडक नदी पर नावों की कतार लगा दी। वहां नदी की चौड़ाई 200 फीट है। बीच नदी में नाव पर बनाई गई उनकी मानव श्रृंखला तो लोगों के उत्‍साह की एक बानगी भर रही। राज्‍य में नदी से पहाड़ तक हर जगह मानव श्रृंखला का नजारा दिखा।


पूरे बिहार में जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ रविवार को विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई। पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे तक जब 4.27 करोड़ से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हुए तो विश्‍व रिकार्ड तो बनना ही था।

news image

एक-दूसरे के हाथ थामे इन लोगों की संख्या कानाडा और आस्‍ट्रेलिया सहित विश्‍व के 192 देशों की आबादी से बड़ी थी। मानव श्रृंखला का मुख्‍य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में इसका आरंभ किया गया।

news image

इसके साथ बिहार ने 2018 का अपना ही पुराना विश्‍व रिकार्ड तोड़ दिया है। इसके पहले 2017 में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार में 11292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी, जिसके रिकार्ड को बिहार वासियों ने दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ 13654 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर तोड़ा था।