Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
23-Jul-2021 08:51 PM
MUZAFFARPUR : चमकी बुखार या एईएस से मुजफ्फरपुर और वैशाली के बच्चों की मौत होते रही है लेकिन इस बार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चमकी बुखार का कहर देखने को नहीं मिला। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा हुआ था शायद इस वजह से भी बच्चे घरों से बाहर नहीं निकले और उन पर चमकी बुखार का कहर नहीं टूटा। लेकिन अब मुजफ्फरपुर से जो चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, वह यह है कि चमकी बुखार ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या कोरोना वायरस के कारण चमकी ने अपना समय बदल लिया है?
मुजफ्फरपुर में अचानक से एईएस के मामले से बढ़ने लगे हैं। एसकेएमसीएच में आज 7 साल की एक बच्ची की एईएस मौत हो गई। एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। अब तक इस साल चमकी बुखार से 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। 7 साल की शिवानी 19 जुलाई को एसकेएमसीएच में भर्ती कराई गई थी। उसके पिता राजन राम के मुताबिक के 15 जुलाई को उनकी बच्ची को बुखार आया था। इसके बाद गांव के ही एक दुकान से उन्होंने बुखार की दवा लेकर बच्ची को दी, पहले तो फीवर उतर गया लेकिन वापस उसे फीवर हो गया। आखिरकार 19 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद वह बच्ची को लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे और यहां पीकू वार्ड में भर्ती कराया। आज सुबह बच्ची की मौत हो गई। एसकेएमसीएच में आज दोपहर एक और बच्ची को एडमिट कराया गया है जिसमें चमकी बुखार के लक्षण हैं। मुजफ्फरपुर जिले में इस साल अब तक के 25 बच्चे एईएस से पीड़ित हो चुके हैं।
हालांकि बीते सालों के मुताबिक अब चमकी बुखार के मामलों में कमी आई है। एसकेएमसीएच में भी चमकी बुखार को लेकर खास तैयारी रखी गई है। एसकेएमसीएच में शिशु रोग विभाग के डॉक्टरों के मुताबिक एईएस के बढ़ते मामलों के पीछे जुलाई में मौसम के अंदर हुआ बदलाव बड़ी वजह हो सकता है। इस बार उमस भरी गर्मी है और इसलिए एईएस के मामले शायद बढ़ रहे हों। एसकेएमसीएच में अब तक एईएस के 51 किए जा चुके हैं। फिलहाल अस्पताल में चमकी बुखार से पीड़ित ने छह बच्चे एडमिट हैं।