बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
21-Dec-2022 09:36 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। आभूषण दुकान में सेंधमारी करते हुए अपराधियों ने 20 लाख का गहना गायब कर दिया है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार का है। जहां इस घटना इलाके के लोग भी हैरान हैं। वहीं पीड़ित सर्राफा कारोबारी पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अपराधियों ने वैष्णवी ज्वेलर्स में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दुकान के दिवार को काटकर बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसे थे। दुकान में रखे तिजोरी में 20 लाख के गहने थे। तिजोरी को तोड़कर सारे गहने लेकर बदमाश फरार हो गये। तिजोरी में एक भी गहना नहीं छोड़ा सब अपने साथ लेकर चलते बने।
इस घटना से पीड़ित सर्राफा व्यवसायी काफी सदमे में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने मामले की छानबीन शुरू की। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है। लेकिन पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से इलाके के व्यवसायी वर्ग काफी दहशत में है।