ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर में 30 लाख की चोरी, फ्लैट से कैश रुपये और ज्वेलरी ले उड़े चोर

27-Oct-2020 08:20 PM

By SONU SHARAMA

MUZAFFARPUR :  जिले में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. एक फ्लैट में लगभग 30 लाख रुपये की चोरी हुई है. अपार्टमेंट के फ्लैट से कैश रुपये और ज्वेलरी की चोरी हुई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां मझौलिया स्थित नंदन गार्डेन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर K-36 से तकरीबन 30 लाख रुपये का आभूषण समेत कई अन्य सामान पर हाथ साफ किया. चोरों ने इस भीषण चोरी की घटना को उस उक्त अंजाम दिया, जब फ्लैट के सभी लोग फ्लैट को बंद कर दुर्गा पूजा में गाँव गए थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी अमिय रंजन अपने पूरे परिवार के साथ मझौलिया स्थित नंदन गार्डेन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर K-36 में रहते है.बीते 23 अक्टूबर को अपने पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाने गाँव गए थे. अचानक जाने के तीन दिन बाद यानी 26 अक्टूबर को फ्लैट में रह रहे पड़ोसी के द्वारा इस इस घटना की जानकारी फोन के द्वारा मिली.


घटना के संबंध में गृहस्वामी अमिय रंजम ने बताया कि फ्लैट से दो लाख नगद समेत तकरीबन 30 लाख रुपये के ज्वेलरी गायब है. जिसकी शिकायत उन्होंने सदर थाना में की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.