ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मुजफ्फरपुर के एक गांव में लगातार मौत से हड़कंप, 3 घंटे में...

मुजफ्फरपुर के एक गांव में लगातार मौत से हड़कंप, 3 घंटे में 4 लोगों की गई जान

17-Apr-2020 07:46 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के एक गांव में 3 घंटे के अंदर चार लोगों की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया. दहशत इतनी फैल गई कि गांव की रहने वाली तीन महिलाएं यह सुनकर बेहोश हो गईं.  में

मामला मुजफ्फरपुर के पारु के बाजितपुर गांव की है. जहां गुरुवार की शाम 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक 4 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया. इस बाबत मुखिया सुशीला देवी के पति ने बताया कि 55 साल के कृष्णदेव पासवान, 30 साल की इंदु देवी और 21 साल की गुंजा देवी कैंसर से पीड़ित थी.सभी का इलाज शहर में चल रहा था. सभी वार्ड नंबर-10 की ही रहने वाली थी, और इतना ही नहीं तीनों का घर एक दूसरे के आस-पास ही है.


गुरुवार की शाम इन तीनों की मौत हो गई. इसके कुछ देर बाद ही इसी वार्ड की रहने वाली 60 साल की देवरानी देवी की भी मौत हार्ट अटैक से हो गई. 3 घंटे के अंदर ही एक ही वार्ड के चार लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. उसी वार्ड की रहने वाली महिलाओं ने जब यह बात सुना तो घबराकर तीन महिलाएं बेहोश हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस की टीम पहुंची. जिसके बाद उनका इलाज किया गया,  फिलहाल सभी की हालत ठीक है.