ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

मुजफ्फरपुर जेल में 126 बंदी कर रहे हैं छठ महापर्व, जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई पूजन सामग्री

18-Nov-2023 07:37 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में 62 पुरुष और 64 महिलाओं समेत कुल 126 बंदी कर रहे हैं। छठ महापर्व जिसमें दो मुस्लिम धर्म के भी बंदी शामिल है। जो इस लोक आस्था का महापर्व छठ को कर रहे हैं। छठ पूजा करने के लिए सभी व्रती बंदियों को जेल प्रशासन के तरफ से पूजा सामग्री के साथ-साथ पूजा करने के लिए नए-नए कपड़े भी दिए गए हैं। जेल के अंदर ही छठ घाट बनाया गया देश पर तरह-तरह की आकृतियां बनाई गई है।


लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर हर साल जेल प्रशासन बंदियों को पूजा पाठ करने की सभी सामग्री उपलब्ध कराती है और पूरे विधि विधान के साथ छठ व्रती बंदी अपना पूजा पाठ करते हैं। पूरे मामले पर पूछे जाने पर जेल अधीक्षक बृजेश मेहता ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जेल प्रशासन के तरफ से सभी मुकम्मल व्यवस्थाओं के साथ-साथ छठ पूजा कर रहे बंदियों के बीच पूजन सामग्री के साथ-साथ पूजा पाठ करने के लिए कपड़ा भी मुहैया कराया गया है।


 छठ घाट से लेकर व्रत कर रहे बंदियों को रहने के लिए पूजा पाठ के दौरान विशेष व्यवस्था की गई है ताकि पूजा पाठ बिल्कुल नियमानुसार शुद्ध तरीके से हो और जो मनोकामना लेकर सभी अपना-अपना पूजा कर रहे हैं उनकी सभी मन्नते पूरी हो किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। साथ ही सभी जगह पर जेल प्रशासन के पदाधिकारी और जेल पुलिस की टीम प्रतिनिधि की गई है ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो छठ घाट को विशेष तरीके से सजाया गया जिस पर विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाओं के साथ-साथ पूजा में उपयोग होने वाला फल के कलाकृति बनाई गई जो अपने आप में छठ घाट को अद्भुत बना दिया है कुल मिलाकर खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में 126 बंदी इस बार लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं।