ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मुजफ्फरपुर DM पर कार्रवाई की मांग, नवादा सदर SDO के निलंबन के विरोध...

मुजफ्फरपुर DM पर कार्रवाई की मांग, नवादा सदर SDO के निलंबन के विरोध में उतरा BASA

22-Apr-2020 12:25 PM

PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा संघ( BASA)अब सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। BASA ने नवादा सदर एसडीओ को सस्पेंड किए जाने का विरोध जताया है। इस बीच संघ ने मुजफ्फरपुर डीएम पर भी कार्रवाई की मांग की है।


BASA के अध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा है कि नवादा एसडीओ अनु कुमार के मामले में सरकार के इस निर्णय के खिलाफ विरोध करने के लिए सख्त निर्णय लिया जायेगा। संघ ने कहा है कि मुजफ्फरपुर के डीएम ने भी इस तरह का आदेश जारी किया है उनपर कार्रवाई क्यों नहीं की गयी। सामान्य प्रशासन विभाग ने उन पर किसी तरह की कार्रवाई का निर्णय नहीं लिया है।


BASA का कहना है कि विधानमंडल के सदस्य के लिखित आवेदन पर और डीएम की मौखिक सहमति पर ही नवादा सदर एसडीओ ने यह निर्णय लिया है। ऐसे में सिर्फ एसडीओ पर कार्रवाई गलत है।संघ ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। BASA का कहना है कि बिहार के अन्य जिलों में भी कोटा के लिए कई परमिट जारी किये गये हैं। संघ की मांग है कि डीएम की तरफ से जारी अंतरराज्यीय परमिट में भी संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।