Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द Bihar teacher transfer : शिक्षकों के ट्रांसफ़र-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट; इन लोगों को भी मिलने जा रही बड़ी सुविधाएं Bihar Transport News: केवल एक एडीटीओ को मिला डीटीओ का चार्ज...प्रमोशन वाले व अन्य ADTO का कब खत्म होगा इंतजार ? विभाग ने दो DTO को दूसरे जिले का दिया प्रभार..एक एसडीसी को भी दिया जिम्मा NEET student case : सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम, कहा - राबड़ी देवी सबूत दें, मंत्री या उनका बेटा शामिल है तो 24 घंटे में भेजेंगे जेल Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल
27-Apr-2021 10:03 AM
MUZAFFARPUR: बिहार में कोरोना महामारी के बीच अब AES अपना पांव पसार रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही मुजफ्फरपुर के SKMCH में AES के मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) के 3 मरीज SKMCH में भर्ती हैं। वही मुशहरी के एक संदिग्ध मरीज भी अस्पताल में एडमिट है। जिसकी रिपोर्ट आज आने की संभावना है। AES की पुष्टि जिन बच्चों में हुई उसमें वैशाली की तीन साल की बच्ची सोनाक्षी, सीतामढ़ी की रिया और मोतिहारी का पियूष राज शामिल है।
शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि बीमार बच्चों में सोडियम व ग्लूकोज की कमी पाई गई है। पूर्वी चंपारण पताही के पीयूष राज को हिट स्ट्रोक की शिकायत मिली है। इसकी हालत ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। इस साल अब तक आठ मरीज का इलाज यहां पर हुआ है। इसमें छह बच्चों में एईएस की पुष्टी हुई जबकि दो बच्चों में अज्ञात एईएस मिला है। पीकू वार्ड में एईएस व संदिग्ध एईएस के बीमार पांच बच्चों का इलाज किया जा रहा है। एईएस के मिले मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य मुख्यालय को भेज दी गई है। अभी तापमान 39 डिग्री के आसपास और नमी 25 से 30 प्रतिशत तक है। तापमान के साथ अगर नमी 50 से 70 प्रतिशत बढ़ी तो स्थिति गंभीर होगी। अभी राहत यह है कि तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन नमी कम है। वैसे पीकू वार्ड में 102 बेड हैं जहां 40 मरीजों का इलाज चल रहा है।