Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
13-Dec-2021 02:36 PM
MUZAFFARPUR : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां एक शिक्षक की बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर परिवार को ब्लैकमेल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ब्लैकमेलर उसके पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप से तस्वीर भेजकर धमकी दे रहा है. उसने दो लाख रुपए नहीं मिलने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी दी है. मामला अहियापुर थाना इलाके की है. मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में शिक्षक ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं इस बात को लेकर शिक्षक की बेटी सदमे में है. वह डर के कारण घर से स्कूल जाना छोड़ दी है. वहीं नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बातया कि शिक्षक के मोबाइल पर जिस नंबर से मैसेज और तस्वीर भेजी गई है, उसका लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक का परिवार अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक मुहल्ले में रहता है. उसने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई थी. इसके बाद रुपये की डिमांड की गई. ब्लैकमेलर ने कॉल करके कहा कि अपना व्हाट्सएप देखो. तस्वीर देखकर होश उड़ गए. शिक्षक ने बताया कि उसकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर एडिट करके बनाई गई थी. इसके बाद ब्लैकमेलर ने कहा कि दो दिन के अंदर दो लाख रुपए का इंतजाम करके दो. नहीं तो इस तस्वीर को वायरल कर दूंगा.
इसके बाद जब शिक्षक ने उसे बताया कि तस्वीर तो एडिट की हुई है, इसपर ब्लैकमेलर ने धमकी दी कि जब तस्वीर को वायरल कर देंगे, तब इसके एडिट किए जाने की बात साबित करने तक उनकी इज्जत नीलाम हो चुकी होगी. इस धमकी के बाद वह सहम गए. उन्होंने अपने स्तर से पहले ब्लैमेलर को समझाने व उस तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन ब्लैकमेलर ने बात नहीं मानी तो दो दिन पहले शिक्षक ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. अब पुलिस तस्वीर वायरल करने की धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की टॉवर लोकेशन निकालने की कोशिश में जुटी हुई है.