BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’
05-Mar-2022 07:07 AM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में गैर सरकारी आंख के अस्पताल में लापरवाही से मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के बाद दर्जनों लोगों ने अपनी आंखें गवां दी थी। अपनी आंखों की रोशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को अब मुआवजा मिलेगा। शीघ्र एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यह राशि संबंधित जिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अविलंब पीड़ितों को राशि मुहैया करा दें। मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।
मालूम हो कि 22 नवंबर, 2021 से 27 नवंबर 2021 के बीच मुजफ्फरपुर गैर सरकारी आंखों के अस्पताल, जूरन छपरा रोड नंबर 2 द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 19 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी थी। पीड़ितों में मुजफ्फरपुर के नौ, पूर्वी चम्पारण के दो, शिवहर के दो, वैशाली के तीन, समस्तीपुर, सारण एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।