हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Jan-2022 09:32 PM
MUZAFFARPUR: करीब दो महीने बाद मुजफ्फरपुर अखफोड़वा कांड की जांच के लिए टीम हॉस्पिटल पहुंची। एसएसपी और सीएस ने इस दौरान सील किए गये हॉस्पिटल के ऑपेशन थियेटर व अन्य कमरों की जांच की। वही अस्पताल की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की।
पूरे मामले पर सीएस डॉ.विनय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद स्थानीय थाने को जांच के लिए निर्देशित करने के ख्याल से एसएसपी खुद आज पहुंचे थे। इस दौरान केस के आईओ को कई निर्देश दिए गये हैं। वहीं एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि इस अस्पताल में इंफेक्शन के कारण 16 लोगों की आंखों को निकालना पड़ा था। जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले को लेकर आज जांच पड़ताल किया गया है।
गौरतलब है कि 22 नबंवर 2021 को मुजफ्फरपुर के आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था जिसमें एक-एक कर करीब दर्जनों लोगों के आंखों में इंफेक्शन हो गया। कई लोगों का इलाज प्रशासन के द्वारा मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और पटना के आईजीआईएमएस में कराया गया था। इस दौरान 16 लोगों की आंखों को इंफेक्शन के कारण निकालना पड़ा था।
इस पूरे प्रकरण पर सरकार द्वारा उचित मुआवजा देने की भी बात कही गई थी लेकिन अब तक किसी भी पीड़ित को सरकारी स्तर से कोई मुआवजा राशि नहीं दी गयी है। एसपी जयंतकांत से भी इस संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि देने का जो प्रावधान है उसे जिला प्रशासन देख रही है।
अब सवाल उठता है कि घटना के करीब दो महीने होने वाले हैं। आज फिर से जांच की बात प्रशासन को याद आई है लेकिन जिन लोगों के जिंदगी में हमेशा के लिए अंधेरा छा गया उनकी उम्मीदों पर भी अंधेरे का साया दिख रहा है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलेगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद जांच पड़ताल में जुटी है लेकिन अब तक पूरे प्रकरण में कोई कार्रवाई ना तो जिला प्रशासन के तरफ से हुई है और ना ही पुलिस प्रशासन के तरफ से ही की गयी है।