बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
11-Feb-2022 10:40 AM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित आंख अस्पताल कांड में हॉस्पिटल प्रबन्धन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चर्चित आंख फोड़वा कांड में जिला उपभोक्ता आयोग ने आई हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया। अपनी आंख गंवा चुके मरीजों में से राममूर्ति सिंह, हरेंद्र रजक, पन्ना देवी और प्रेमा देवी की ओर से जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष 10 लाख रूपया मुआवजा के लिए आई हॉस्पिटल के विरुद्ध परिवाद दायर किया गया था।
अब पुनः पाँच अन्य पीड़ित भरत प्रसाद सिंह, सुखदेव सिंह, शत्रुधन महतो, भरत पासवान तथा सावित्री देवी ने न्याय पाने के लिए जिला उपभोक्ता आयोग का रुख किया है। गत वर्ष 22 नवम्बर को आई हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर द्वारा मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें हुई गड़बड़ी के कारण 15 मरीजों की आँख निकालनी पड़ी थी।
आयोग द्वारा पीड़ितों की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, शल्य चिकित्सक डॉ. एन. डी. साहू एवं ओटी असिस्टेंट के विरुद्ध फिर से नोटिस जारी किया गया है। अगली तिथि पर सभी को उपस्थित होना होगा। ज्ञात हो कि पीड़ितों की ओर से मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा केस लड़ रहे हैं।
अधिवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए अस्पताल का रुख करता है लेकिन यहाँ तो अस्पताल ने आंखों को रौशनी देने के बजाय लोगों से आंखें ही छीन ली। यह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के अतिगंभीर कोटि का मामला है। पूर्व में भी आयोग द्वारा इस मामले में एक नोटिस जारी किया जा चुका है। अब आयोग द्वारा पांच अन्य पीड़ितों की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिर से नोटिस जारी किया गया है।