ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर: हंगामे के बाद 740 अस्पताल कर्मियों को हटाने के आदेश को सिविल सर्जन ने लिया वापस, अब 26 जुलाई तक करेंगे काम

18-Jun-2021 02:05 PM

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां 740 अस्पताल कर्मियों को हटाने के आदेश को सिविल सर्जन ने वापस ले लिया है। कर्मियों के हंगामे और लाठीचार्ज के बाद 740 कर्मियों की बहाली निरस्त करने के आदेश को वापस लिया गया है। अब हटाए गये सभी कर्मी 26 जुलाई तक काम करेंगे। 


कोरोना को लेकर 740 पदों पर मानवबल की हुई बहाली को रद्द कर दिया गया था। डीएम प्रणव कुमार के आदेश पर सिविल सर्जन डा. एसके चौधरी ने नियुक्ति तिथि से नियोजन को रद्द किया था। तीन महीने तक के लिए इनकी बहाली हुई थी। जिसे रद्द किया गया था। इस आदेश के बाद से कोरोना टीकाकरण में सहयोग कर रहे मानवबलों में हड़कंप मचा हुआ था। कर्मियों के आंदोलन और लाठीचार्ज के बाद सिविल सर्जन ने अपना निर्णय बदलते हुए फिर से उन्हें काम पर रख लिया गया। हंगामा कर रहे लोगों की नौकरी अब फिर से बहाल कर दी गयी है। अब 26 जुलाई तक सभी कर्मी काम करेंगे।


गौरतलब है कि मानवबल की बहाली में सदर अस्पताल के डाटा ऑपरेटर धर्मेंन्द्र कुमार ने एएनएम पद की एक अभ्यर्थी से बहाली के नाम पर तीस हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद बहाली में वसूली का यह ऑडियो तेजी से वायरल हो गया था। जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गयी थी। सदर अस्पताल और पीएचसी के लिए हुई बहाली को रद्द कर दिया गया था। DDC के नेतृत्व में SDO पूर्वी एवं ADM ने वायरल ऑडियो की जांच की। जांच कमेटी ने डीएम को नियोजन में गड़बड़ी होने की जानकारी दी। जिसके बाद डीएम प्रणव कुमार ने सिविल सर्जन को नियोजन को रद्द करने का निर्देश दिया था। बहाली निरस्त होने के बाद कर्मियों ने जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान कर्मियों पर लाठीचार्ज की गयी थी। इनके आंदोलन के बाद सिविल सर्जन ने बहाली निरस्त करने के आदेश को वापस ले लिया।