ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न, तीन तलाक पर जीत को...

मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न, तीन तलाक पर जीत को लेकर पीएम को दी बधाई

31-Jul-2019 09:48 PM

By 7

PATNA : लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदनों से तीन तलाक बिल पास हो जाने को लेकर राजधानी में मुस्लिम महिलाओं के बीच काफी ख़ुशी देखी गई है. महिलाओं ने पटना में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में खुशियां मनाई. पीएम मोदी को इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी. https://www.youtube.com/watch?v=0eDRu8kiIoY तीन तलाक बिल पास हो जाने के बाद भारत में अब तलाक-तलाक-तलाक कहकर पत्नी को छोड़ देने का खेल नहीं चलेगा. देश की संसद ने तीन तलाक को नाजायज यानि गैरकानूनी करार देने का बिल पास कर दिया है. इस तरह तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाये गए ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक’ को मंजूरी मिल गई. जिसके कारण मुस्लिम महिलाएं काफी खुश हैं. मुस्लिम महिलाओं को समाज में बराबरी का हक मिल जाने से उन्होंने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई. एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दी. लोकसभा में बिल पास हो जाने के बाद इस राज्यसभा में कल वोटिंग कराई गई थी. जिसमें बिल के पक्ष में 99 वोट पड़े थे. वहीं इसके विरोध में सिर्फ 84 वोट ही मिले थे. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट