Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Aug-2022 04:00 PM
GAYA: बिहार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी के विष्णुपद मंदिर में प्रवेश के बाद गर्भगृह का शुद्धिकरण कराया गया। भगवान को भोग लगाने से पहले मंदिर को धुलवाया गया। बता दें कि इस मंदिर में गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री इसराइल मंसूरी गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे। जिसके बाद बीजेपी नेता हमलावार हो गयी है। इसे लेकर सरकार को घेरने का काम जारी है।
मुस्लिम मंत्री के गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में प्रवेश करने पर बिहार में राजनीति तेज हो गयी है। विपक्षी पार्टी बीजेपी महागठबंधन की सरकार पर हमलावर हो गई है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंत्रिमंडल से मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग की है। कहा कि हिन्दूओं की भावना को नीतीश कुमार ने आहत किया है। वही बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने सीएम नीतीश कुमार से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य इसे करार दिया है।
विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम की एंट्री से एक बार फिर नीतीश सरकार मुश्किलों में घिर गयी है। सोशल मीडिया पर इस बात की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स भी आने लगे हैं। इस मौके पर मंसूरी ने कहा था कि मेरा संयोग है कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। जबकि मंदिर के पुजारी बता रहे हैं कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर साफ-साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि अहिंदू का प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद ऐसा किया गया। अब इस मामले की जांच मंदिर कमिटी करेगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विष्णुपद मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की। उनके साथ सूबे के सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी भी मंदिर में गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंदिर में गैर हिंदू के प्रवेश को लेकर चर्चा होने लगी। जिसके बाद मंदिर को धुलवा कर भगवान का भोग लगाया गया।