ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बारिश के बाद तुतला भवानी वॉटरफॉल ने दिखाया रौद्र रूप, जान बचाकर भागे झरना में नहा रहे लोग, प्रवेश द्वार को किया गया बंद

06-Aug-2024 07:46 PM

By First Bihar

ROHTAS: कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश के बाद तुतला भवानी वॉटरफॉल में अचानक ऊफान आ गया। वॉटरफॉल का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जिसके कारण वन विभाग ने वॉटरफॉल के आसपास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया  है। दो किलोमीटर पहले ही प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। 


अचानक वॉटरफॉल में आई पानी की तेज धार के कारण वाटरफॉल के झरना में पानी में नहा रहे लोग भाग खड़े हुए। बता दें कि तेज-बहाव के कारण झरना के पानी में लोगों के बह जाने की भी घटना होते रहती है। ऐसे में वन विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है कि कोई भी पर्यटक या व्यक्ति पानी के निकट नहीं जाए। वाटरफॉल के रफ्तार को देखते हुए वहां घूमने गए लोग भी भागने लगे। 


जब भी कैमूर पहाड़ी के ऊपर मूसलाधार बारिश होती है तब तुतला भवानी जलप्रपात का कुछ इसी तरह का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। जिला मुख्यालय सासाराम से लगभग 35 किलोमीटर दूर कैमूर पहाड़ी में तुतला भवानी देवी स्थान के बगल में यह प्रसिद्ध वॉटरफॉल गिरता है लेकिन आज इसका अद्भुत और रौद्र रूप देखने को मिला है।