ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar News: मुसलमानों को लेकर ललन सिंह के बयान पर मचे बवाल पर JDU ने दी सफाई, कहा..मंत्री महोदय ने भावनावश ये बातें कही

25-Nov-2024 08:49 PM

By RANJAN

SAHARSA: खबर सासाराम से है जहां जनता दल यूनाइटेड के नेता राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के उस बयान पर सफाई दी है। जिसमें ललन सिंह ने मुजफ्फरपुर में कहा है कि मुसलमान जदयू को वोट नहीं देते। 


जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि मंत्री महोदय ने भावनावश ये बातें कही है। जबकि इस तरह की कोई बात नहीं है। जेडीयू सभी वर्गों की पार्टी है, सभी धर्म की पार्टी है, सभी वर्ग समुदाय जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है और हर समाज के लोग जदयू को पसंद करते हैं। ये किसी खास धर्म की पार्टी नहीं है। सभी जाति और धर्म के लोग जेडीयू को वोट देते हैं। यह सब भावनावश हो गया है। 


मनीष वर्मा ने आगे कहा कि खासकर प्रत्येक समाज की महिलाएं अधिक से अधिक जदयू को वोट करती हैं। यही कारण है कि बिहार में लगातार जदयू सत्ता में है। उन्होंने सासाराम के पटेल धर्मशाला में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता समागम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। 


मनीष वर्मा ने कहा कि आज समाज का कोई वर्ग यह नहीं कह सकता कि सरकार में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। नीतीश कुमार सुशासन की सरकार चलाते हैं। ऐसे में हर धर्म वर्ग जाति समुदाय के लोगों की भागीदारी होती है और समावेशी विकास ही नीतीश कुमार का लक्ष्य रहा है।


उन्होंने ललन सिंह के उस बयान पर सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि दलित अल्पसंख्यक पिछड़े अतिपिछले सभी जदयू को वोट करते आ रहे हैं। कहीं-कहीं किसी जगह पर स्थानीय मुद्दों के कारण ऐसी खबरें आती है, लेकिन समग्र रूप से ऐसा कहीं कोई बात नहीं है।