Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
17-Mar-2023 08:32 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश सरकार ने बिहार के मुसलमान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है. रमजान के महीने में उनके लिए सरकारी दफ्तर का समय बदल दिया गया है. हालांकि इसी दौरान दूसरे धर्म के लोग पहले से तय समय के मुताबिक ऑफिस आते जाते रहेंगे.
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेन्दर ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. उन्होंने राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा है कि 2000 में ये फैसला लिया गया था कि रमजान के मौके पर मुस्लिम धर्म के सरकारी सेवकों के लिए कार्यालय का समय बदला जायेगा. उन्हें नियत समय से एक घंटा पहले आने और एक घंटा पहले जाने की छूट होगी.
राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है कि इस साल ये नियम लागू रहेगा. बिहार सरकार के कार्यालयों में काम करने वाले सभी नियमित, नियोजित, संविदा कर्मचारियों के साथ साथ आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को ये सुविधा मिलेगी. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव ने कहा है कि राज्य सरकार के दफ्तरों में बायोमैट्रिक्स से हाजिरी बन रही है. उसमें रमजान महीने के लिए ये सुधार कर लिया जाये.
बता दें कि इस साल 22 मार्च से रमजान का महीना शुरू होने की संभावना है. मक्का के ऊपर चांद दिखने के बाद 22 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. वहीं अगर इसकी समाप्ति की बात करें तो इसकी अभी कोई तारीख निश्चित नही है. चांद दिखने के बाद ही इस महीने का समापन होगा. चांद दिखने के बाद अगले दिन ईद-अल-फितर का त्योहार मनाया जाता है.