Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट
16-Mar-2020 04:09 PM
SASARAM : बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कई बड़े उपाए कर रही है. सरकार की ओर से कई बड़े फैले लिए गए हैं. बिहार में स्कूल, कालेज, सिनेमा घर, पार्क, चिड़ियाघर और म्यूजियम को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इन बड़े फैसलों के बाद अब मुर्गा, मछली और मीट बेचने पर भी 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है.
इसे भी पढ़ें - बिहार में फ्री में बांटा जा रहा है मुर्गा, लूटने वालों की लगी भीड़, यहां देखिये पूरा Video
मामला बिहार के रोहतास जिले का है. जहां सासाराम में रोहतास प्रशासन ने पूरी तरीके से मुर्गा, मछली और मीट बेचने पर 31 मार्च तक के लिए पाबंदी लगा दी है. अंचलाधिकारी विकास कुमार ने यह बड़ा निर्णय लिया है. सीओ विकास कुमार ने मुर्गा व्यवसायी, मीट व्यवसायी, मटन व्यवसायी और जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर उनके साथ एक बैठक बुलाई और यह फैसला लिया कि 15 दिनों के लिए प्रखंड के मुर्गा, मटन और मछली नहीं बेची जाएगी.
अंचलाधिकारी विकास कुमार के मुताबिक विक्रेताओं को अपनी दुकानें बंद करने के लिए कहा गया है. करोना वायरस को प्रखंड में पैर नहीं पसारने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. जो इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. थाना अध्यक्ष सम्राट सिंह ने अपने चौकीदारों को परेड करा कर यह आदेश दिया है कि थाना इलाके में जितने भी गांव हैं, उसमें विदेशों से आये हुए लोगों की तुरंत हॉस्पिटल और थाना को सूचना दें. उन्हें एहतियात के तौर पर उनकी जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में कराने के लिए लेकर जाएं. आम लोगों से भी आग्रह किया है कि लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दें और तरीका बताएं.